logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई से गूंजी गौ को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

भारतवर्ष में चल रहा है गौ सम्मान आह्वान अभियान की गूंज उठी हरदोई में पुरजोर ढंग से उठी। गौभक्तों ने गौमाता के जयकारों के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई। शहर के रामजानकी मंदिर में आरती,पूजन के बाद गौभक्त समूह में भजन गीत गाते हुए शहर से एक रैली निकलते हुए सदर तहसील पहुंचीं। और ज्ञापन सौंपा। गौभक्त दिव्यांशी सैनी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि भारतीय परम्परा में गोवंश संस्कृति संस्कार और जीवन शैली के लिए बहुत ही योगदान देता रहा है ।पूजनीय गोवंश की अत्यधिक दुर्दशा देख संपूर्ण भारत के संतो और गौ भक्तों द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है जिसमें भारत के प्रत्यक्ष जिले व तहसील से प्रधानमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति, व मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन दिया गया और मांग की गई कि गौ माता को सेवा, उचित अनुसन्धान,अनुदान एवं सुरक्षा मिले ,गौ हत्या बंद हो, कत्लखाने बंद करवाया जाए ,गौ माता को सम्मान मिले, गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए ताकि गोवंश की स्थिति में सुधार हो सके।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि आंकड़े बताते हैं कि प्रतिदिन 70 से 80 हजार गोवंश बीमारी के का दुर्घटना के कारण, कत्ल खानों में कट जाने से , तथा गौशालाओं में भूख प्यास के कारण तड़प तड़प कर प्राण त्याग रहे हैं । विडंबना है कि गोवंश विलुप्त होने की कगार पर है ।गोवंश की रक्षा करना नागरिको का कर्तव्य है ।
इस अवसर पर मातृ शक्ति गो पुत्री दिव्यांशी सैनी,मृत्युंजया प्रतिभा, वैष्णवी, प्राची ,गौ भक्त विनीत गुप्ता, अनुप गुप्ता, संजीव गुप्ता, भवानी शर्मा, आकाश पंडित, अभि शर्मा इइंजीनियर, नृपेंद्र सिंह,गौरव भदौरिया, अशोक सिंह अन्य गौ भक्त गौ प्रेमी उपस्थित रहे।

*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*

5
454 views

Comment