logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यदुराई पब्लिक इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, उत्कृष्ट परिणाम से बढ़ाया विद्यालय का मान

हरदोई (बेहंदर) यदुराई पब्लिक इंटर कॉलेज, देवारी बेहंदर, हरदोई के प्रांगण में आज मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल परीक्षा में दीपांशु वर्मा ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आदेश कुमार ने 90% तथा रोली देवी ने 88% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं इंटरमीडिएट वर्ग में निधि मौर्य ने 84%, सौरभ कुमार ने 83% एवं सौरभ ने 81% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर के अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के संस्थापक डॉ. बृजमोहन लाल मौर्य, समाजसेवी शिवम मिश्रा एवं प्रधानाचार्य अमित मौर्य ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे परिणाम न केवल छात्रों के परिश्रम का परिणाम हैं, बल्कि विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का भी प्रमाण हैं।
समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा, जहां अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम का समापन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

रिपोर्ट :- शाक्य आशीष सिंह मौर्य (न्यूज़ रिपोर्टर)

11
1208 views

Comment