वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय रामसिंह यादव के निधन पर विधायक रोमी साहनी ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस
संवाददाता : आकाश सिंह (AIMA), लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी जनपद के विकासखंड बांकेगंज क्षेत्र के ग्राम जनकपुर निवासी भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय रामसिंह यादव के निधन पर पलिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। विधायक ने इस दुखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि स्वर्गीय रामसिंह यादव संगठन के बेहद पुराने, निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता थे, जिन्होंने पार्टी और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि “आज भाजपा संगठन ने अपना एक समर्पित सिपाही खो दिया है। रामसिंह यादव जी का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से संगठन और पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है। उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी।”
उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। विधायक के संवेदनशील व्यवहार से परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक जी हमेशा क्षेत्र और परिवार के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं, लेकिन परमात्मा की इच्छा के आगे किसी की नहीं चलती।
इस दौरान बांकेगंज मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष अंकुर लाला ,सौरभ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं परिवारजन मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय रामसिंह यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।