logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन इन्दौर संभाग इन्दौर मध्यप्रदेश न्यू दिल्ली

*गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने हेतु*
*राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन इन्दौर संभाग इन्दौर मध्यप्रदेश न्यू दिल्ली द्वारा संतों व संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया*

इंदौर। गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और उन्हें ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान धार्मिक, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की प्रभावशाली उपस्थिति देखने को मिली, जिससे अभियान को व्यापक समर्थन मिला।
ज्ञापन सौंपते समय महामंडलेश्वर श्री गोपाल दास जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री सुखदेवानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री पवनदास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष, श्री अनूप शुक्ला, श्री सुरेश पाठक,
*राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार गौतम के निर्देशन में प्रदेश संयोजक श्री शम्भू नाथ मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार तिवारी,प्रदेश सचिव श्री विनोद तिवारी, प्रदेश मंत्री श्री दिव्येश कुमार सक्सेना, संभागीय संरक्षक श्री राजीव शर्मा, प्रदेश प्रचार सचिव श्री राजेन्द्र यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मोहनलाल यादव,संभागीय महिला अध्यक्ष श्रीमती गीता मिश्रा,उपाध्यक्ष श्रीमती विभा पन्थाने, सयुक्त सचिव श्रीमती पिंकी लाम्भान्ते, सचिव श्रीमती सोनाली सोनार, इंदौर जिलाध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा, श्री विजय शंकर मिश्रा,धार जिलाध्यक्ष श्री यूएल बर्फा, महिला मीडिया प्रभारी श्रीमती ऋतु शर्मा, संभागीय मीडिया प्रभारी श्री संतोष आर्य व मीडिया कोर्डिनेटर समन्वयक कैलाश मुकाती VIP सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे*।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता ने आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की। उपस्थित संतों एवं वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का स्थान अत्यंत पूजनीय है और उनके संरक्षण के लिए ठोस नीति एवं कानून की आवश्यकता है।
ज्ञापन में शासन-प्रशासन से मांग की गई कि गौवंश की सुरक्षा, उनके लिए समुचित व्यवस्थाएं एवं ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एकजुट होकर गौ सेवा और संरक्षण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

📢📢📢📢📢📢📢📢संभागीय मीडिया प्रभारी संतोष आर्य।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️मीडिया कोर्डिनेटर समन्वयक कैलाश मुकाती VIP

7
755 views

Comment