logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई में सनबीम स्कूल विवाद: महिला अभिभावक से अभद्रता मामले में BSA ने दिए जांच के आदेश।

*हरदोई*
जनपद हरदोई के एक निजी विद्यालय सनबीम स्कूल की प्रधानाचार्या द्वारा महिला अभिभावक से कथित अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अजीत सिंहा ने मामले का संज्ञान लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में स्कूल की प्रधानाचार्या और एक महिला अभिभावक के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है, जिसे लेकर अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए BSA ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया गया है कि तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की एक विशेष जांच कमेटी गठित की गई है, जो स्कूल पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करेगी। यह टीम न केवल वायरल वीडियो की सत्यता की जांच करेगी, बल्कि अभिभावक द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों की भी पड़ताल करेगी। जांच टीम को निर्देश दिए गए हैं कि वह निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।फिलहाल, पूरे मामले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। अब यह देखना अहम होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और प्रशासन दोषियों पर क्या कार्रवाई करता है या मामला सामान्य कर दिया जाता है।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*

11
819 views

Comment