logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बछड़े की अगुवाई में उठी आवाज़…कानून की चौखट पर पहुंचा ‘गौमाता का दर्द’!”




गंगरार। गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत सोमवार को एक अनोखा और भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब गौभक्तों ने रैली निकालकर गौमाता के संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग उठाई। इस दौरान सबसे खास बात रही कि एक गाय के बछड़े को प्रतीक बनाकर रैली में शामिल किया गया और उसी की मौजूदगी में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां “गौमाता की रक्षा करो”, “कानून बनाओ, अत्याचार रोको” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। गौभक्तों का कहना था कि केवल भावनाओं से नहीं, बल्कि मजबूत कानून और सख्त अमल से ही गौवंश की सुरक्षा संभव है।

महिलाओं ने भी इस आंदोलन में बराबर की भागीदारी निभाई और अलग से ज्ञापन सौंपते हुए गौवंश के लिए ठोस नीति, गौशालाओं की स्थिति सुधारने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में मांग की गई कि गौमाता के संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाया जाए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और गौवंश के लिए स्थायी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

12
2668 views

Comment