logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग चंदौली। भटवारा खुर्द स्कूल में शिक्षकों की मनमानी, 8 बजे तक लगा रहा ताला, बच्चों ने खुद खोला गेट।


चंदौली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला चकिया बीआरसी के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटवारा खुर्द का सामने आया है, जहां तीन शिक्षकों की तैनाती के बाद भी सुबह 8 बजे तक स्कूल का ताला नहीं खुला।

बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल पहुंचे तो गेट पर ताला लटका मिला। काफी देर तक गुरुजनों का इंतजार करने के बाद नौनिहालों ने खुद ही ताला खोलकर विद्यालय में प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि शिक्षकों ने किताबों के बदले बच्चों के हाथों में स्कूल खोलने के लिए ताला-चाबी थमा दी है।

स्थानीय ग्रामीणों में इसे लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि तीन-तीन शिक्षक तैनात होने के बावजूद कोई भी समय पर स्कूल नहीं पहुंचता। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। ग्रामीणों ने तीनों शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बावजूद व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। सवाल उठ रहा है कि आखिर शिक्षा विभाग में शिक्षकों की लेटलतीफी पर कब अंकुश लगेगा।

फिलहाल मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। ग्रामीण कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

11
1632 views

Comment