logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“हौसलों की दौड़: कार्तिक जोशी 55 दिन में पार करेंगे 4200 KM, देश रहेगा नजरों में”

इंदौर। शहर के युवा धावक कार्तिक जोशी एक बार फिर अपने अद्भुत साहस और संकल्प के साथ देशभर का ध्यान आकर्षित करने जा रहे हैं। मंगलवार, 28 अप्रैल की सुबह कारगिल वॉर मेमोरियल से उनकी 4200 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक दौड़ की शुरुआत होगी, जो कन्याकुमारी तक पहुंचेगी।
यह “प्रोजेक्ट K2K” (कारगिल टू कन्याकुमारी) केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि देश को जोड़ने का एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अभियान है। 55 दिनों तक चलने वाली इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में कार्तिक लगभग 70 लाख कदम दौड़ते हुए 600 से अधिक गांवों से गुजरेंगे।
दौड़ का मार्ग देश के कई प्रमुख शहरों और राज्यों से होकर गुजरेगा, जिसमें श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, दिल्ली NCR, जयपुर, कोटा, उज्जैन, इंदौर, मुंबई, पुणे, सतारा और बेंगलुरु शामिल हैं। इस दौरान वे विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों और बदलते मौसम की कठिन चुनौतियों का सामना करेंगे।
कार्तिक जोशी ने इस अभियान को देशवासियों को जोड़ने और युवाओं को प्रेरित करने का मिशन बताया है। उन्होंने कहा कि यह सफर केवल उनका व्यक्तिगत प्रयास नहीं, बल्कि पूरे देश की भावनाओं और आशीर्वाद का प्रतीक है।

8
3245 views

Comment