logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तनाव भरी जिंदगी में योग जरूरी: जसमेर बंजारा

पंचकूला। एचएमटी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन योग साधकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति के महिपाल राठौड़ द्वारा किया गया।
योग शिविर में साधकों को प्राणायाम के माध्यम से तनाव मुक्त रहने के उपाय बताए गए। इसके साथ ही मोटापा कम करने के लिए विशेष योगाभ्यास और सही खान-पान अपनाने के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने योग अभ्यास कर खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस किया।
महिपाल राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले दिन के योग शिविर का संचालन भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रामपाल जांगड़ा करेंगे। इस दौरान तहसील प्रभारी मनोज कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने घुटनों के दर्द से राहत पाने के उपाय साझा किए।
शिविर में एडवोकेट अमित गोयल, ओमप्रकाश भुक्कल, भूपेंद्र मुदगिल, रितु, शशि, दीपाली जोशी, सरिता भंडारी और शशि भारती सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा भजन प्रस्तुति भी दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरदार जसमेर सिंह बंजारा (एमिनेंट पर्सन, मुख्यमंत्री शिकायत निवारण कक्ष, पंचकूला) का योग समिति द्वारा फूलमाला व पतंजलि वैल कैंडी भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जिंदगी में योग को अपनाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने बताया कि सरकार भी योग को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों में संसाधन उपलब्ध करा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन जी सकें। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाता है।
#samacharsansarnews24 #PanchkulaNews #YogaCamp #PatanjaliYoga #HealthAwareness #FitIndia #YogaForLife

1
0 views

Comment