logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केबल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार,मौके पर मिला था मोबाइल,एक आरोपी छोटी सादड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर।

प्रतापगढ़ पुलिस ने ट्यूबवेल से केबल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल पर एक मोबाइल मिला था। पुलिस ने देवीलाल निवासी ईंटों का तालाब, धो लापानी थाना प्रतापगढ़ और नारायण निवासी बावटा छोटी सादड़ी थाना प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। नारायण मीणा छोटी सादड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पहले से चोरी और नकबजनी के 14 मामले दर्ज हैं।
22 अप्रैल को गुडली निवासी कालूराम मीणा ने जलोदा जागीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उनके खेत में लगे ट्यूबवेल से लगभग 30 फीट केबल काट ली गई थी। घटनास्थल पर एक कीपैड मोबाइल भी मिला था।
इसके अलावा उनके पड़ोसी लालचंद मीणा, फतेहलाल मीणा, प्रकाश मीणा, जीवनसिंह राजपूत, सुरेंद्रसिंह राजपूत, कैलाश मीणा और लालचंद मीणा के ट्यूबवेल से भी लगभग 80 फीट केबल चोरी हुई थी। इसके अलावा, गुडली निवासी श्यामसिंह राजपूत के कुएं में लगी मोटर की केबल भी काटी गई थी।

0
0 views

Comment