logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर: नितिन नवीन के पहले राजस्थान दौरे से सियासी हलचल तेज, संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

आज सुबह वे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से टोंक के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने भाजपा के नव-निर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली जिलों के कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन तथा जालोर कार्यालय का शिलान्यास भी किया।

जयपुर में उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक करीब 12 किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रास्ते में 11 स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और मोर्चों के कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे।

दौरे के दौरान नितिन नवीन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश की शीर्ष नेतृत्व टीम के साथ बैठक करेंगे। वे संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीति और सरकार के कामकाज की समीक्षा पर भी चर्चा करेंगे।

यह दौरा भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने के साथ आगामी राजनीतिक रणनीति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

5
732 views

Comment