logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-7 सी, चंडीगढ़ में छठा पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न*

मनोज शर्मा,चंडीगढ । गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर-7 सी,चंडीगढ़ में आज छठा पूर्व छात्र सम्मेलन बड़े उत्साह,आत्मीयता और भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस आयोजन में 1982 बैच से लेकर वर्तमान बैच तक के पूर्व छात्रों ने भाग लिया।
आदरणीय शिक्षक राकेश सूद, श्रीमती शोभा, श्रीमती सरोज भाटिया, श्रीमती करुणा, श्रीमती सुषमा एवं श्रीमती जसवंत कौर की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। वर्षों बाद गुरु-शिष्य मिलन के भावुक दृश्य देखने को मिले।
पूर्व छात्र बलदेव राज, गुरुचरण सिंह, ईश शर्मा, अनिल शर्मा, श्रीमती रंजना नेगी, वजीर सिंह दहिया, नरिंदर पोखरियाल एवं रिखी राज ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान समारोह ने सभी का मन मोह लिया। आयोजकों ने कहा कि यह सम्मेलन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम है।
समापन पर सभी ने इस परंपरा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

2
331 views

Comment