logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होम्योपैथी सेवा और शोध के लिए प्रो. डॉ. अनुपम श्रीवास्तव को ‘हैनिमैन अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ व ‘होम्यो भूषण अवार्ड’

शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक एवं गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर डॉ. अनुपम श्रीवास्तव को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के भव्य समारोह में होम्योपैथी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मान “डॉ. हैनिमैन अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस (अप्रैल 2026)” तथा “होम्यो भूषण अवार्ड (मार्च 2026)” से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय चिकित्सक संघ, दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लिया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें होम्योपैथी चिकित्सा सेवा में 25 वर्षों के समर्पित कार्य, शोध एवं समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. श्रीवास्तव ने अपने दीर्घ चिकित्सकीय अनुभव में कमर दर्द एवं मनोरोग आधारित जटिल शारीरिक रोगों पर पीएचडी शोध कार्य किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बांझपन (इन्फर्टिलिटी), किडनी एवं प्रोस्टेट संबंधी रोग, पथरी, पीसीओडी, ट्यूमर्स तथा मानसिक एवं मनोरोग संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न जटिल एवं दीर्घकालिक रोगों के उपचार में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विशेष रूप से मध्य भारत में एमडी (साइकियाट्री) एवं पीएचडी (होम्योपैथी) की संयुक्त योग्यता रखने वाले वे विरले चिकित्सकों में शामिल हैं।
चिकित्सा सेवा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने लगभग 12 वर्षों तक होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य करते हुए अनेक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया है और वर्तमान में गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
सम्मान समारोह में कई प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. विक गेफने (ऑस्ट्रेलिया, अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एबीसीए), डॉ. अनिल खुराना (पूर्व डायरेक्टर जनरल, केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली एवं पूर्व चेयरपर्सन राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग), डॉ. नरिंदर कौर, डॉ. मंगेश जाटकर, डॉ. आनंद चतुर्वेदी, डॉ. ज्योति चंचल, डॉ. आयशा अली, डॉ. सिमी गुलाटी, डॉ. अंजना, डॉ. बी. एस. चौधरी, डॉ. विकास सिंहल, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. नवनीत बिदानी एवं डॉ. नवल किशोर सहित कई अग्रणी होम्योपैथिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी. सी. प्रजापति (राष्ट्रीय अध्यक्ष एबीसीए) एवं डॉ. नितिका बंसल द्वारा किया गया।
इस उपलब्धि पर सामाजिक संस्थाओं, होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन ऑफ महू, रोटरी क्लब महू तथा चित्रांश कायस्थ समाज महू पीथमपुर राऊ सहित विभिन्न संगठनों और चिकित्सकों ने डॉ. श्रीवास्तव को बधाई दी।
वहीं उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. एस. पी. सिंह (प्राचार्य), डॉ. राजेश बोर्डिया (प्रशासनिक अधिकारी), डॉ. ए. के. द्विवेदी एवं डॉ. कुशल पार्क ने शुभकामनाएं दीं। कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. राजेश भाई व्यास ने उनका सम्मान कर इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

32
2556 views

Comment