logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डिज़ाइन किए गए ड्रोन एवं प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, नवाचार और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन

खानपुर कलां, 27 अप्रैल।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “डिज़ाइन किए गए ड्रोन एवं प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नवाचार, तकनीकी दक्षता एवं शोध की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप दहिया ने की।
प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के ड्रोन मॉडल्स एवं अत्याधुनिक तकनीकी प्रोजेक्ट्स आकर्षण का केंद्र रहे। इन प्रोजेक्ट्स में आई ओ टी बेस्ड स्मार्ट इरीगेशन सिस्टम ,फुट स्टेप पावर जनरेशन ,आटोमेटिक स्मार्ट डोर एंड पार्किंग सिस्टम , रेडार सिस्टम , आई ओ टी बेस्ड एनवायरनमेंट मॉनिटरिंग सिस्टम , स्मार्ट सोलर ट्रैकर सिस्टम , टॉकिंग रोबोट ,इंटेलिजेंट वॉइस कंट्रोल्ड एक्सपेरेसिव ए आई रोबोट और स्मार्ट वोटिंग मशीन तथा अन्य कई इनोवेटिव मॉडल्स शामिल थे। छात्राओं ने अपने-अपने प्रोजेक्ट्स की कार्यप्रणाली, डिजाइन प्रक्रिया तथा उनके व्यावहारिक उपयोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कुलपति प्रो सुदेश ने अपने संबोधन में छात्राओं की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी न केवल छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाती है, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करती है। उन्होंने कहा कि आज के युग में तकनीक का तेजी से विस्तार हो रहा है, ऐसे में छात्राओं को नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं को बेहतर संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो संदीप दहिया ने कहा कि विभाग का उद्देश्य छात्राओं को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से छात्राओं को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और नई-नई तकनीकों के साथ प्रयोग करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई दी।
छात्राओं ने प्रदर्शनी के दौरान ड्रोन उड़ाकर सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन ऐकडेमिक अफेयर्स प्रो विजय नेहरा, विश्वविद्यालय स्वावलम्ब केंद्र की निदेशक प्रो अंशु भारद्वाज , निदेशक जन संपर्क लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ अनिल बल्हारा व विभाग के प्राध्यापक गण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन :- 01 & 02 छात्राओं द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स और ड्रोन का अवलोकन करते कुलपति प्रो सुदेश।

0
68 views

Comment