मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति की मासिक बैठक
प्रेस विज्ञप्ति
वाराणसी। मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति की मासिक बैठक इस रविवार (26/04/2026) को जैतपुरा रेयान स्टोर में संपन्न हुई। महफूज आलम भाई के आवास पर आयोजित इस बैठक में संस्था के भविष्य के कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
*बैठक के मुख्य बिंदु:*
1- *नगर आयुक्त को सुझाव:* बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तैयार एक सुझाव पत्र पर चर्चा हुई, जिसे जल्द ही नगर आयुक्त को सौंपा जाएगा। इसमें बढ़ती गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर 'ग्रीन नेट' (शेड) लगाने का सुझाव दिया गया है, ताकि सिग्नल पर रुकने वाले राहगीरों को चिलचिलाती धूप और लू से राहत मिल सके।
2- *कैंसर जागरूकता कार्यक्रम:* समिति ने निर्णय लिया कि समाज को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए जल्द ही एक विशेष 'कैंसर जागरूकता अभियान' चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को लक्षणों की पहचान और बचाव के तरीकों के प्रति
सतर्क करना है।
3- *नए सदस्यों का स्वागत:* बैठक के दौरान संस्था के दो नए सदस्य जो दुल्हीपुर के जुड़े है, भी उपस्थित रहे जिन्होंने अपना परिचय भी दिया। समिति ने उनका स्वागत करते हुए समाज सेवा के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी की उम्मीद जताई।
4- *पदाधिकारियों की जिम्मेदारी:* संस्था ने जोर दिया कि संगठन की मजबूती के लिए हर पदाधिकारी का सक्रिय होना जरूरी है। जो सदस्य अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं, उनसे संवाद कर उन्हें पुनः सक्रिय किया जाएगा।
यह बैठक रात 8:30 बजे शुरू हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने जनहित के कार्यों को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
*असजद अली,*
जिला मीडिया प्रभारी
मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति, वाराणसी
9473533002