logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सफाई व्यवस्था पर सवाल: बिल बना, सामान नहीं मिला – सफाई कर्मी और ग्रामीणों का आरोप


महराजगंज/निचलौल। क्षेत्र की ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सामने आए एक बिल के अनुसार सफाई से जुड़े सामान की खरीद दिखायी गई है, लेकिन सफाई कर्मी का कहना है कि उन्हें एक भी सामान नहीं मिला।
सफाई सामग्री के नाम चुना 30 बोरी 30000 तीस हजार रुपए
बिलिचिंग 6 बोरी 30000 तीस हजार रुपए
मैलाथियान 5 बोरी 27500 सत्ताईस हजार पांच सौ
कैमिकल 4 बोरी 14000 चौदह हजार कि कागजों में सामग्री की खरीद दर्शाई गई है, लेकिन वास्तविकता में उन्हें कोई उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया। एक लाख एक हजार पांच सौ वहीं ग्रामीणों का भी कहना है कि गांव में नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि नालियां जाम रहती हैं और कूड़ा समय पर नहीं उठता, जिससे गंदगी बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर बिल के अनुसार पैसा खर्च हुआ है तो सामान कहां गया, इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
इस संबंध में जब जिम्मेदार अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेकर जांच करता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

3
90 views

Comment