logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहडोल में SBI मुख्य शाखा का लंच टाइम बना ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण


शहडोल, मध्यप्रदेश:
शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में लंच टाइम के दौरान बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप हो जाने से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राहकों का आरोप है कि बैंक में लंच टाइम के दौरान कोई भी कर्मचारी काउंटर पर उपलब्ध नहीं रहता, जिससे जरूरी काम जैसे नकद जमा-निकासी, पासबुक अपडेट, और अन्य सेवाएं बाधित हो जाती हैं।
बैंक का लंच टाइम लगभग 30 मिनट का होता है, लेकिन वैकल्पिक काउंटर चालू रहने चाहिए लेकिन इस शाखा में ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है और कई बार बिना काम कराए ही लौटना पड़ता है।
एक ग्राहक ने बताया,
“हम बहुत देर से लाइन में लगे हैं, लेकिन जैसे ही हमारी बारी आती है, लंच टाइम हो जाता है और सभी काउंटर बंद हो जाते हैं।”
ग्राहकों की प्रमुख समस्याएं
लंच टाइम में सभी काउंटर बंद
वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को अधिक परेशानी
समय की बर्बादी
बैंकिंग सेवाओं में देरी
नियम क्या कहते हैं?
बैंकिंग नियमों के अनुसार, लंच टाइम के दौरान भी कुछ काउंटर खुले रहने चाहिए, ताकि ग्राहकों की सेवाएं बाधित न हों। लेकिन शहडोल मुख्य शाखा में इसका पालन नहीं हो रहा है, ऐसा ग्राहकों का आरोप है।
प्रशासन से मांग
लंच टाइम में कम से कम एक-दो काउंटर चालू रखें
कर्मचारियों का लंच समय अलग-अलग शिफ्ट में किया जाए
ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए

13
393 views

Comment