बंथरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9, पूरा ही खेड़ा गांव में कूड़े के डंप में अचानक भीषण आग लग गई/
बंथरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9, पूरा ही खेड़ा गांव में कूड़े के डंप में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
👉 समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टला।