logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली। अलीनगर थाना अंतर्गत में तेज रफ्तार ट्रेलर ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में कोहराम।

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कटारिया के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 60 वर्षीय मजदूर भोला मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोला मौर्य रोज की तरह साइकिल से औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक स्थित फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। सुबह के समय जैसे ही वह कटारिया के समीप हाईवे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अलीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। भोला मौर्य ही परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे और परिजनों का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए।

17
444 views

Comment