पटियाला से आए शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता का हुआ हरिद्वार मे जोरदार स्वागत हुआ
हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट -
धर्मनगरी हरिद्वार में उस समय उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जब शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भगवान परशुराम जी की शोभा यात्राभव्य निकाली गई। इस शोभा यात्रा का आयोजन पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शोभा यात्रा हरिद्वार के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, भगवा ध्वजों और जयकारों के साथ पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय और जोश से भर गया।
इस अवसर पर पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का हरिद्वार आगमन संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से संगठन की एकता और मजबूती का संदेश समाज में जाता है।
कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की नीतियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
शोभा यात्रा के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।