logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नाशिक में सैय्यद ज़ैद की कामयाबी का सम्मान, एम्स ट्रस्ट द्वारा माता-पिता हुए सम्मानित


नाशिक: JEE 2026 परीक्षा में 99.93 पर्सेंटाइल हासिल कर नाशिक जिले में पहला स्थान पाने वाले सैय्यद ज़ैद की शानदार कामयाबी पर शहर में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को सम्मान देते हुए एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट, नाशिक द्वारा आयोजित मुशायरे के कार्यक्रम में उन्हें खास तौर पर याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, प्रभाग नंबर 14 से निर्वाचित नगर सेविका के हाथों सैय्यद ज़ैद की गैरमौजूदगी में उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने ज़ैद की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए इसे पूरे शहर के लिए गर्व की बात बताया।
एम्स चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि सैय्यद ज़ैद जैसे प्रतिभाशाली छात्र नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं, जो यह साबित करते हैं कि मेहनत और समर्पण से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में साहित्य और शिक्षा के संगम के बीच इस सम्मान समारोह ने माहौल को और भी खास बना दिया।

99
2317 views

Comment