logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामसिंह यादव को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

संवाददाता : आकाश सिंह (AIMA), लखीमपुर खीरी।

मण्डल बांकेगंज भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता स्वर्गीय रामसिंह यादव को सोमवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ग्राम जनकपुर निवासी रामसिंह यादव काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद क्षेत्र और भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।
सोमवार को आयोजित अंतिम यात्रा में उन्हें भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धापूर्ण विदाई दी गई। अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं निवर्तमान गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय उर्फ रिंकू शुक्ला, भाजपा नेता विजय महेश्वरी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा बांकेगंज रामानुज मिश्रा, मण्डल महामंत्री अनिल वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामसिंह यादव पार्टी के बेहद निष्ठावान, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने वर्षों तक भाजपा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े रहे। उनके निधन से संगठन ने एक समर्पित सिपाही खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

61
1955 views

Comment