एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक हुए स्थानांतरित
मीडिया प्रभारी: देव ठाकुर (बिल्सी)
बदायूं। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है। यह स्थानांतरण जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति के बाद किए गए हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता बढ़ाना एवं व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। आदेश के तहत अपराध शाखा, थाना स्तर और विभिन्न चौकियों पर तैनात अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सूची के अनुसार निरीक्षक स्तर से लेकर उपनिरीक्षक स्तर तक कुल 25 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुछ अधिकारियों को अपराध शाखा, चुनाव सेल एवं सोशल मीडिया सेल जैसे महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई को थानों व चौकियों की कमान दी गई है।वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संवाद