logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिरौली में सरकारी गल्ले की कालाबाज़ारी!

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की तहसील आंवला के सिरौली नगर कस्बे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के ठीक पास ही राशन की खरीद-फरोख्त खुलेआम की जा रही है।
कि दुकान से मिलने वाला सरकारी गल्ला कुछ ही मीटर की दूरी पर बाहर बेच दिया जाता है, और वहीं पर कुछ लोग खड़े होकर उस राशन को खरीदते हुए नजर आते हैं।

मौके की तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि सरकारी गल्ले की दुकान के बराबर में ही खरीददारी चल रही है, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो जाता है।

यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है।

प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सरकारी गल्ले की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए।

जब दुकान के बराबर में ही राशन की खरीददारी हो रही है, तो सवाल उठता है—क्या प्रशासन अब भी अनजान बना रहेगा?

47
1624 views

Comment