logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए इस्लाम छोड़ चुके युवाओं (एक्स-मुस्लिम) को पहचानकर उन्हें धमकाने

उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए इस्लाम छोड़ चुके युवाओं (एक्स-मुस्लिम) को पहचानकर उन्हें धमकाने और टारगेट करने में शामिल था। नोएडा से गिरफ्तार किए गए मेरठ निवासी तुषार उर्फ हिज्बुल्लाह और उसके साथी समीर खान पर आरोप है कि वे यूपी, एमपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐसे युवाओं की पहचान कर उन्हें धमकियां दे रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसके जरिए सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं को चिह्नित किया जा रहा था।

एटीएस सूत्रों के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे युवाओं की तलाश करते थे जिन्होंने इस्लाम छोड़ दिया था या खुद को एक्स-मुस्लिम के रूप में पहचानते थे। इसके बाद उन्हें धमकाने और मानसिक रूप से दबाव बनाने की कोशिश की जाती थी। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ ऑडियो क्लिप्स में धमकी और बातचीत के सबूत मिले हैं।

#ats #noida #ghaziabad #saleemvastik #exmuslim

7
266 views

Comment