logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अगया निवासी 35 वर्षीय धर्मवीर प्रसाद पुत्र छेदी प्रसाद की सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह रोज की तरह परतावल स्थित राज गैस एजेंसी पर काम करने जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, भिटौली पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने धर्मवीर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मवीर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लोगों के बताने के अनुसार धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास कुछ सामान लेने के लिए रुके थे और सामान लेकर बाइक के पास जा रहे थे कि यह घटना हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा वाहन को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी प्रमिला (30 वर्ष) और एक 14 वर्षीय पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

14
893 views

Comment