इंदौर में “प्रयास सेवा सम्मान 2026” का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
इंदौर, 26 अप्रैल 2026 — प्रयास न्यूज़ मध्य प्रदेश द्वारा चरक अस्पताल के संतोष सभागृह में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रयास न्यूज़ एजेंसी एवं प्रयास न्यूज़पेपर के चीफ एडिटर पंडित आदित्य शर्मा जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, खेल, पत्रकारिता एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर नगर निगम के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर प्रदेश भर से अनेक जानी-मानी हस्तियां, पत्रकार, साहित्यकार, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, खेल रत्न एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
समारोह में विशेष रूप से साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री चतरसिंह गेहलोत को “प्रयास सेवा सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर साहित्यिक सृजन, समाज के प्रति जागरूकता फैलाने और प्रेरणादायक लेखन के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और सम्मान के माहौल के साथ हुआ,
जिसमें सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।