मुख्य बाजार में नाली सफाई अभियान, सुबह से जुटी नगर पालिका टीम
जालौन। नगर पालिका द्वारा शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में आज सुबह नाली सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। तड़के ही सफाई कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और नालियों में जमी गंदगी को निकालकर मार्ग को साफ किया।
इस दौरान बाजार क्षेत्र में जलभराव और दुर्गंध की समस्या से लोगों को राहत मिली। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना की और नियमित सफाई की मांग भी उठाई।
नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई कि वे कूड़ा नालियों में न डालें, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे।✒️✒️✒️✒️
रिपोर्ट
राजू पाटकार
Aima media jalaun.....