*पलामू में युवक के अपहरण के बाद हत्या! कई लोग हिरासत में, एसपी ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई*
*पलामूः* जिला के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में अपहरण के
*पलामू में युवक के अपहरण के बाद हत्या! कई लोग हिरासत में, एसपी ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई*
*पलामूः* जिला के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद एक युवक की हत्या हुई है. शनिवार की रात युवक का रेडमा के समदा आहर के पास से अपहरण हुआ था और रविवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई है.
अपहरण का आरोप विनीत के पड़ोस में रहने वाले प्रदीप तिवारी और रौशन तिवारी नामक युवक पर लगा था, जो फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं. शव बरामद होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी. पलामू एसपी कपिल चौधरी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले में छानबीन की है. इस दौरान स्निफर डॉग के माध्यम से भी अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया गया है.
डीएसपी राजीव रंजन ने शव बरामद होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले में आगे की छानबीन की जा रही है. कई लोग हिरासत में लिए गए हैं. वहीं, एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस को आवेदन मिले हैं. पुलिस का अनुसंधान जारी है. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.