भवानीमंडी में मरीजों को मिलेगी नई रोशनी: 43 लोगों की आंखों का हुआ चेकअप, 6 ऑपरेशन के लिए चयनित
भारत विकास परिषद ने भवानीमंडी में नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारत विकास परिषद अस्पताल कोटा के सहयोग से लगाया गया। इसमें 6 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा।
43 मरीजों की आंखों का हुआ चेकअप
परिषद शाखा सचिव संदीप राठौर ने बताया- चिकित्सा शिविर नंदूबाई शंकरलाल आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ नेत्र चिकित्सक डॉ. राहुल गर्ग और शिविर प्रभारी उमाशंकर पोरवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में कुल 43 मरीजों की आंखों की जांच की गई।
6 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन
जांच के दौरान बीपी और शुगर की स्क्रीनिंग के बाद 6 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया। इन मरीजों को भोजन के पैकेट दिए गए और बस द्वारा कोटा स्थित भारत विकास परिषद चिकित्सालय भेजा गया। वहां उनके मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे और फिर उन्हें वापस भवानीमंडी लाया जाएगा।
शिविर में सभी मरीजों की आंखों का हुआ चेकअप
इस शिविर के आयोजन में प्रभारी महेशचंद्र शर्मा, मनमोहन जायसवाल, उमाशंकर पोरवाल और नंदलाल व्यास सहित कई सदस्यों का सहयोग रहा। शिविर में सभी मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां व चश्मे भी दिए गए।
अब तक 32,275 मरीजों की निशुल्क जांच
परिषद शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह पिछले 14 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही नेत्र चिकित्सा शिविर श्रृंखला का 142वां कैंप था। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 32,275 मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच की जा चुकी है और रिकॉर्ड 9,971 मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया गया है।
Aima media jhalawar