मौसम का पूर्वानुमान चारधाम यात्रा से पहले नजर रखें मौसम पर
गढ़वाल: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है, श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए २३ मई, २०२६ से सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट भी खुल रहे है। हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के चमोली जिले में ही स्थित है और देश के चारधामों में से एक उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम जाने वाले रास्ते में ही हेमकुंड साहिब तीर्थ पड़ता है। मौसम कभी-कभी करवट लेता है, ऐसे में श्रद्धालुओं को मौसम के पूर्वानुमान पर भी नजर रखकर यात्रा में आगे बढ़ना चाहिए। जिससे यात्रा सुखमय और मंगलमय हो।