logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समूह जल प्रदाय योजनाओं का निरीक्षण

समूह जल प्रदाय योजनाओं का निरीक्षण
-----
#श्योपुर-/ मध्यप्रदेश जलनिगम के प्रबंध संचालक श्री केवीएस चौधरी तथा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा मध्यप्रदेश जल निगम क्रियान्वयन इकाई, ग्वालियर के अंतर्गत जिला श्योपुर की मूंझरी डैम आधारित मूंझरी ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना एवं चंबल नदी आधारित, श्योपुर-चंबल ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम विजयपुर श्री अभिषेक मिश्रा, महाप्रबंधक क्रियान्वयन इकाई ग्वालियर श्री जेपी गनोते आदि उपस्थित रहे। निरीक्षण में योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

प्रबंध संचालक श्री चौधरी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा इस दौरान चंबल समूह अंतर्गत ग्राम श्यारदा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा बरोठा में इंटेकवेल निर्माण स्थल का अवलोकन करते हुए कार्य शुरू करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए। इसी प्रकार मूंझरी समूह जल प्रदाय योजना के तहत भी स्थल निरीक्षण कर डब्ल्यूटीपी और इंटेकवेल के निर्माण कार्याें को शुरू करने के निर्देश प्रदान किए गए।

उल्लेखनीय है कि, जल जीवन मिशन अंतर्गत क्रियान्वित मूंझरी समूह जल प्रदाय योजना में 120 तथा चंबल समूह प्रदाय योजना में 377 ग्राम शामिल है। इन परियोजनाओं के माध्यम से कुल 497 ग्रामों में वॉटर सप्लाई होगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

21
992 views

Comment