जनगणना कार्य हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
जनगणना कार्य हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से प्रारंभ हो रहा है। जिले में इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में स्थापित इस कंट्रोल रूम के माध्यम से जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में तकनीकी एवं अन्य समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। कार्य में समस्या आने पर कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी श्री सुनील कुमार शिवहरे, खण्ड स्तर अन्वेषक, नं-6268218589 तथा सहायक के रूप में श्री मुकेश माहौर नं-6264580689 से संपर्क किया जा सकता है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur