logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 जिले के 06 परीक्षा केंद्रों पर निर्विघ्न रूप से सम्पन्न

राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 जिले के 06 परीक्षा केन्द्रों पर निर्विघ्न रूप से सम्पन्न

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन भिण्ड जिला मुख्यालय पर 06 परीक्षा केंद्रों पर किया गया।
भिण्ड जिले में राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में कुल 2446 परीक्षार्थी शामिल होने थे। जिसमें प्रथम प्रश्न पत्र में 1835 परीक्षार्थी शामिल हुए और 611 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे तथा दूसरे प्रश्न पत्र में 1817 परीक्षार्थी शामिल हुए और 629 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रत्‍येक परीक्षा केन्‍द्र पर निरीक्षण के लिए उड़नदस्‍ता दल का गठन कर अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई। प्रथम प्रश्न पत्र का समय प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र अपरान्ह 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक हुआ।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

28
789 views

Comment