मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ग्वालियर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के ग्वालियर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया अवलोकन
ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन समारोह 4 मई को
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 मई को ग्वालियर में ऋषि गालव विश्वविद्यालय ग्वालियर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का रविवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन समारोह 4 मई को शीतला माता मंदिर, शिवपुरी लिंक रोड पर आयोजित किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन के संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी सुश्री सुमन गुर्जर, एसडीएम श्री अतुल सिंह, एसडीएम श्री नरेन्द्र बाबू यादव, अपर आयुक्त नगर निगम श्री मुनीष सिकरवार, अपर संचालक उच्च शिक्षा डॉ. रत्नम सहित विभागीय अधिकारी एवं विश्वविद्यालय से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।
#gwalior
#rishigalavschool
CM Madhya Pradesh