logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बड़ी खबर* *यूपी की ANM अब पूरे देश में कर सकेंगी नौकरी,*


*INC पंजीकरण की तैयारी शुरू*

लखनऊ-उत्तर प्रदेश की एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है।
अब यूपी से प्रशिक्षण प्राप्त एएनएम न केवल प्रदेश में, बल्कि पूरे देश के किसी भी राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे सकेंगी।
राज्य सरकार अब प्रदेश के सभी एएनएम प्रशिक्षण केंद्रों को इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC)में पंजीकृत कराने की योजना बना रही है। अभी तक यूपी के कई केंद्रों से प्रशिक्षण लेने वाली एएनएम को दूसरे राज्यों में काम करने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आईएनसी (INC) पंजीकरण के बाद यह बाधा पूरी तरह खत्म हो जाएगी। पंजीकरण की प्रक्रिया के तहत प्रशिक्षण केंद्रों के बुनियादी ढांचे, स्टाफ और सुविधाओं को नेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप अपग्रेड किया जाएगा। इस कदम से उत्तर प्रदेश की हजारों महिलाओं के लिए देशभर के बड़े अस्पतालों और स्वास्थ्य परियोजनाओं में नौकरी के रास्ते खुलेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी केंद्रों का डेटा जुटाना और मानकों को पूरा करने की तैयारी तेज कर दी है।
वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य नर्स एवं धात्री परिषद (UPNC) से मान्यता प्राप्त होने के कारण इनका कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से प्रदेश तक सीमित रहता था। लेकिन INC (Indian Nursing Council)
से जुड़ने के बाद इनकी डिग्री की मान्यता अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत हो जाएगी।
यह निर्णय न केवल एएनएम कार्यकर्ताओं के करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि देश की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती प्रदान करेगा।

3
164 views

Comment