कोंटा ब्लॉक में शिक्षा की नई शुरुआत: 22 नए स्कूल खुलेंगे, कई बच्चे पहली बार जाएंगे स्कूल
बस्तर संभाग के सुकमा जिला के कोंटा ब्लॉक में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। यहां 22 नए स्कूल खोलने की योजना बनाई गई है, जिससे दूर-दराज के गांवों के बच्चों को पहली बार स्कूल जाने का मौका मिलेगा।
इस पहल से उन इलाकों में भी पढ़ाई शुरू होगी जहां पहले शिक्षा की सुविधा नहीं थी। स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर उत्साह है, क्योंकि इससे बच्चों का भविष्य बेहतर होगा और क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।