logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुसीबत की घड़ी में अग्निपीड़ितों को सहारा - पकरैल में दिखा मानवता का सुंदर मिसाल ।


दर्द में साथ, मुश्किल में राहत अग्नि पीड़ितों के बीच डॉक्टर परिवार की सराहनीय पहल ।

AIMA मीडिया न्यूज
बिहार, खगड़िया । रिपोर्ट जिला ब्यूरो चीफ
26 अप्रैल 2026

खगड़िया जिला के गोगरी प्रखण्ड अन्तर्गत बिंदटोली,पकरैल गाँव में गत दिनों भयंकर अग्निकांड में कई गरीब परिवार का आसियाना छीन गया था। अग्नी पीड़ित बेघर व बेसहारा होकर आपदा प्रबंधन अधिकारीयों से राहत की आश लगाये बैठे थे। इसी बीच पकरैल पंचायत के समाजसेवी डॉक्टर परिवार अग्निपीड़ितों के लिए मसीहा बनकर पहुँचे।
अहले सुबह विद्यार्थी टोला पकरैल निवासी डॉक्टर परिवार पोस्ट मास्टर नन्दलाल यादव, शिक्षक नरेश यादव पूर्व मुखिया सुपुत्र प्रियनंदन भारती बिट्टू सभी जब राहत सामग्री लेकर पीड़ित परिवारों के बीच पहुँचे तो अग्निपीड़ितों के चेहरे पर गम को भूलाकर खुशियों की झलक दिखने लगी।
नन्दलाल यादव, नरेश यादव, प्रियनन्दन भारती बिट्टू सभी ने मिलकर अपनी ओर से सारी, लुंगी, गमछा व खाद्य सामग्री चूड़ा सक्कर व कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की।
मौके पर नन्द‌लाल यादव ने आश्वासन दिया कि वे आगे भी प्रसासनिक तौर पर वरीय पदाधिकारीयों से याचना कर आपदा सहायता राशि दिलवाने का अथक प्रयास करेंगे। नरेश यादव ने सम्बोधन में कहा कि हमारे बड़े भाई स्मृतिशेष डॉक्टर प्रमोद यादव के पद चिन्हों पर चलकर सदैव समाज हित में कार्य करने का प्रयास करेंगे। प्रियनंदन भारती बिट्टू ने कहा कि हमारे पंचायत का मुख्य सड़क खाँरो से मैरा, कोयला, बसुआ , सोनवर्षा तक जाने वाली मुख्य मार्ग जर्जर होने के कारण यग्निशमन गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पायी अन्यथा अग्नीकांड में हुई क्षति को समय पर रोका जा सकता था। विधायक, सांसद, जिला परिषद् व प्रसासनिक अधिकारियों से पकरैल के मुख्य जर्जर मार्ग को अविलम्ब चौड़ी करण व मरम्मत करने की मांग की। क्योंकि आये दिन जर्जर सड़क होने के कारण मार्गजनित दुर्घटना बराबर होते रहती है ।
साथ ही डॉक्टर परिवार ने पीड़ितों को आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सह‌योग प्रदान करते रहने का भरोसा जताया।
मौके पर वार्ड डॉक्टर रूपेश कुमार ने कार्य की सराहना करते हुए अग्निपीड़ितों की सहायता हेतु इसी तरह से अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी आगे आकर पीड़ितों को सहयोग करने का आग्रह किया ताकि गरीब निसहाय परिवार को कुछ राहत मिल सके।
मौके पर श्याम कुमार वार्ड, उमेश सिंह, मोहम्मद इस्लाम, मिथिलेश यादव, यशवीर यादव, सुड्डू , भूतपूर्व वार्ड विनय यादव,बबलू शर्मा,मिट्ठू,बबलू सिंह,पूर्व मुखिया नारायण शर्मा,उपसरपंच प्रतिनिधि मुकेश शर्मा,संजीत कुमार,डिजिटल क्रिएटर अभिमन्यु कुमार सहित अनेकों लोगों ने डॉक्टर परिवार के इस सहयोगात्मक सामाजिक पहल की सराहना की।

34
1620 views

Comment