logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव द्वारा शहर में संचालित लेंसकार्ट के स्टोर्स के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव द्वारा शहर में संचालित लेंसकार्ट के स्टोर्स के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक स्थित लेंसकार्ट स्टोर तथा अनुपम नगर स्थित स्टोर के बाहर पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि Lenskart द्वारा हिंदू भावनाओं के खिलाफ गतिविधियां की जा रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि “भारत में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा” तथा “हिंदुओं का सम्मान करना होगा।”
संगठन के नेताओं ने स्पष्ट कहा कि देश में किसी भी प्रकार की हिंदू विरोधी गतिविधियां नहीं चलने दी जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कंपनी द्वारा इस प्रकार की कथित गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
अंत में संगठन ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में धार्मिक सौहार्द बनाए रखना है, लेकिन किसी भी धर्म या आस्था का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे मुख्य रूप से सुशील लड्ढा प्रभात गुप्ता सविता बोस रिंकू तिवारी दिनेश झूलन कुबेर साहू महेंद्र जंघेल जुगल गुप्ता प्रभात गुप्ता ऋषभ मल मनोज गोलछा अरुण राय राकेश कसार आशीष टिंकू सोनी मुकेश सोनी रोहित सिंन्हा अभय सिंन्हा रामकुमार सिन्हा नीलू साहू विद्या यादव मधु बैद ज्योति खंडेलवाल सविता बॉस निकिता मिश्रा अनीता सिंन्हा तुईशा वंदले ममता शर्मा कंचन मिश्रा मुनमुन मौसमी शर्मा उषा चटर्जी चंदा शाह अर्चना अग्रवाल अनीता सिंह मंजू रानी साहू देविका साहू आकाश शर्मा हेमंत कश्यप एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे सबने एक स्वर में कहा हिंदुस्तान में रहना होगा हिंदुओं का सम्मान करना होगा

*Devashish Govind Tokekar*
*VANDE Bharat live tv news Nagpur*
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
*Indian Council of press,Nagpur*
Journalist Cell
*All India Media Association
Nagpur*
*District President*
*Delhi Crime Press*
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015

0
47 views

Comment