logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर बैतूल डॉ सोनवणे ने कक्षा नर्सरी से आठवीं तक किया अवकाश घोषित

बैतूल

जिले में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण लू की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव से बचाव के लिए बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा जिले में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेशानुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं अन्य समस्त शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की सभी कक्षाओं के लिए आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया गया है।

साथ ही निर्देशित किया गया है कि सभी शासकीय संस्थाओं के प्रमुख एवं शिक्षक प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय एवं शासकीय कार्यों का संपादन करेंगे। शासन द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक शासकीय कार्य पूर्व के निर्देशानुसार यथावत संचालित किए जाएंगे।

15
613 views

Comment