logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न

राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न

प्रथम पाली में 627 तथा द्वितीय पाली में 649 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग, इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 26 अप्रैल को मुरैना जिले के 08 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

जिले में निर्धारित 08 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 2733 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था। इनमें से प्रथम पाली में 2106 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 627 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 2084 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 649 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन हेतु कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राध्यक्ष के रूप में अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। इसके अतिरिक्त उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया, जिन्होंने परीक्षा अवधि के दौरान विभिन्न केन्द्रों का सतत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया प्रशासन की सतर्कता एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

1
802 views

Comment