logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबाह -पोरसा के ग्रामों में 27 अप्रैल को टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत होंगे एक्सरे

अंबाह-पोरसा के ग्रामों में 27 अप्रैल को टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत होंगे एक्सरे

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एंटीईपी) टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिनों में हैड हैल्ड एक्सरे के उपयोग के लिए साप्ताहिक सूक्ष्म योजना प्रारंभ की है। इसके तहत टीम संबंधित ग्रामों में पहुंचकर लोगों के एक्सरे करेगी। जिसमें 27 अप्रैल को अंबाह विकासखण्ड के ग्राम लहर, रतीरामपुरा पंचायत भवन या स्कूल में शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें सीएचओ राधारमण शर्मा मौजूद रहेंगे। इनका मोबाइल नंबर 7477080704 रहेगा। इनके साथ में सहायक कर्मचारी आशा पर्यवेक्षक सावित्री मौजूद रहेंगी, इनका मोबाइल नंबर 8827013927 रहेगा। ये टीम गांव में पहुंचकर लोगों के एक्सरे करेगी और टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत परीक्षण करेगी।
इसी प्रकार पोरसा विकासखण्ड के ग्राम सेंथरा में 27 अप्रैल को टीम पहुंचेगी, जहां सीएचओ दीक्षा तोमर मौजूद रहेंगी। इनका मोबाइल नंबर 9993977546 रहेगा। सहयोग के लिए ऊषा जाटव रहेगी, इनका मोबाइल नंबर 6232181577 रहेगा।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

9
923 views

Comment