logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पति ने पत्नी-सास की गला रेतकर हत्या की मचाया खूनी तांडव

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में इस वारदात की जानकारी मिलते ही इंदरपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। और घायलों को अस्पताल भेज दिया गया । परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद शवों को कब्जे में ले लिया गया।
नगर थाना क्षेत्र के बछईपुर के छोटका पूरा गांव में शनिवार की रात पत्नी की विदाई ना होने से आक्रोशित युवक ने ससुराल पहुंचकर आधे घंटे तक तांडव मचाया। पत्नी प्रीति 22 वर्ष, सास सुशीला देवी 45 वर्ष की गला काट कर हत्या कर दी। ढाई वर्ष के बेटा अभी व ससुर अंतु गोंड (50) धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों का उपचार वाराणसी में चल रहा है। चिल्लाने की आवाज सुन पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना की। गड़वार थाना सिंहचौर निवासी अमित गोड़ की शादी चार वर्ष पूर्व बिछई पुर निवासी प्रीति गोंड़ से हुई थी। शादी के बाद दोनों से ढाई वर्ष का पुत्र है। कुछ माह से पति के उत्पीड़न से तंग होकर प्रीति मायका में रह रही थी। नवरात्र के दौरान अमित ससुराल पत्नी को ले जाने के लिए आया था, लेकिन उसकी हैवानियत से पत्नी जाने से इंकार कर दिया। जाते-जाते उसने धमकी देकर गया था।

शनिवार की रात में प्रीति के घर के बगल में बरात आई थी, जिमसें नाच-गाने का प्रोग्राम हो रहा था। देर रात अमित ससुराल पहुंच कर छत के सहारे घर में घुसा, छत पर सो रही पत्नी प्रीति व सास सुशीला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। ढाई वर्ष के बेटे पर भी हमला किया।
चिल्लाने की आवाज सुन नीचे सो रहे ससुर अंतु गोड़ दामाद को पकड़ने का प्रयास किए तो अमित ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। खूनी तांडव करने के बाद फरार हो गया।

3
47 views

Comment