logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखकर कक्षा -8 तक की कक्षाओं के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित

अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखकर कक्षा-8 तक की कक्षाओं के लिये 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित

मुरैना जिले में अत्यधिक गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीएस इंदौलिया ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वी तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।
मुरैना जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, सेंट्रल स्कूल एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों की प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

9
826 views

Comment