logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Bihar: कटिहार में बैंगन के दो पौधों पर बवाल, अपनों ने ली महिला की जान, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

कटिहार: क्या बैंगन के दो पौधों को लेकर भी कोई विवाद हो सकता है। विवाद भी ऐसा वैसा नहीं, जान लेवा। जी हां, बिहार के कटिहार जिले से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां बैंगन के दो पौधों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला को उनके 'अपनों' ने ही पीट-पीटकर हालत इतनी खराब कर दी, कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के दिरा चांदपुर मोरसंडा टोला की है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मोरसंडा टोला में बैगन के दो पौधे उखाड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। रिश्तेदारों ने महिला विभा देवी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज पूर्णिया स्थित अस्पताल में चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।
मृतक महिला के पति ने बताई घटना की पूरी बात
घटना के संबंध में मृतका विभा देवी के पति शैलेश यादव ने बताया कि 22 अप्रैल को वह अपने काम पर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। उन्होंने अपनी जमीन पर बैगन के पौधे लगाए थे। जिसे उनके रिश्तेदारों ने उखाड़ दिया और जमीन पर अपना दावा करने लगे। जब उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो उनके बड़े पापा और चचेरे भाई अवधेश यादव, ललतू यादव, नकुल यादव और सरवन यादव ने मिलकर उनकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान विभा देवी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया, जहां कुछ दिनों तक इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस: थानाध्यक्ष
कटिहार जिले के कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा है कि मृतिक महिला के पति के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। बैंगन के पौधों को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसमें महिला विभा देवी घायल हो गई। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है। एक आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्टर- राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल

0
0 views

Comment