logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कम्पिल के मेदपुर में तेज रफ्तार नशे की हालत में कार चालक ने श्रमिक को मारी टक्कर समय पर इलाज होने से टला बड़ा हादसा

मेदपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: गलत दिशा से आई कार ने श्रमिक को मारी टक्कर, घायल
न्यूज़ चैनल /ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन :
कम्पिल, संवाददाता: शिव कुमार के अनुसार
कम्पिल क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेंदपुर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां खेत में मक्का रखाने जा रहे एक श्रमिक अपने रिश्तेदार की मोटर साइकिल से मक्का रखाने खेत में जा रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा से आकर टक्कर मार दी। हादसे में श्रमिक प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे की हालत में था और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि कार चालक की तेज और अनियंत्रित ड्राइविंग से कई लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन प्रेम कुमार उसकी चपेट में आ गया।
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल श्रमिक को नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है तथा ग्रामीणों ने प्रशासन से लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

40
5084 views

Comment