logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शोक समाचार: वरिष्ठ पत्रकार सुजीत मिश्रा के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मानिकपुर (प्रतापगढ़):

नगर पंचायत मानिकपुर के शाहाबाद मोहल्ला निवासी एवं स्थानीय पत्रकार सुजीत मिश्रा को पितृ शोक हुआ है। उनके पिता चन्द्र प्रकाश मिश्रा (60 वर्ष) का शनिवार देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र के पत्रकार जगत और स्थानीय नागरिकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

​अस्पताल में चल रहा था उपचार

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, चन्द्र प्रकाश मिश्रा पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका उपचार प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (SRN) अस्पताल में चल रहा था। शनिवार आधी रात को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

​शाहाबाद गंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

रविवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक निवास शाहाबाद लाया गया, जहाँ से अंतिम यात्रा निकाली गई। शाहाबाद स्थित गंगा घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

​श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

अंतिम संस्कार के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग, विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि और पत्रकार साथी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि चन्द्र प्रकाश मिश्रा एक सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

8
252 views

Comment