logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षा व्यवसाय बन गया है स्कूल से बच्चे की किताब न खरीदना पड़ा भारी, स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चे की मां से की बदतमीजी ||

हरदोई में एसपी तिराहा स्थित एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में किताबों को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि अभिभावक द्वारा स्कूल से किताबें न खरीदने पर मामला बढ़ गया। नीलम वर्मा ने बताया कि उन्होंने पहले चिन्हित बुक डीलर से किताबें खरीदी थीं, लेकिन बाद में स्कूल की ओर से दबाव डाला गया कि किताबें सीधे स्कूल से ही खरीदी जाएं। इसी बात को लेकर स्कूल परिसर में बहस शुरू हो गई।

नीलम वर्मा का आरोप है कि विरोध करने पर प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और बच्चों का नाम काटने तक की धमकी दी। घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। अभिभावक पक्ष ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, वहीं स्कूल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
उस देश का क्या होगा जहां शिक्षा एक व्यवसाय बन गई है?

21
12 views

Comment