logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुटार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना

खुटार, शाहजहांपुर। थाना खुटार क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक अपने ही रिश्ते की युवती को लेकर फरार हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल की रात करीब 1 बजे पीड़ित परिवार सो रहा था। इसी दौरान उनकी पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
सुबह लगभग 4 बजे पीड़ित ने अपने रिश्तेदार युवक को संदिग्ध अवस्था में जाते हुए देखा, जिसने अपना चेहरा ढका हुआ था। परिवार का आरोप है कि युवक और युवती के बीच पहले से नजदीकियां थीं, जिन्हें लेकर परिवार ने कई बार समझाने का प्रयास भी किया था।
पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी युवक पहले भी एक अन्य मामले में फंस चुका है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। घटना के बाद जब युवक को पकड़ने की कोशिश की गई, तो वह फरार हो गया।
परिजनों को आशंका है कि युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
👉 पुलिस कार्रवाई:
थाना खुटार पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया है।

0
0 views

Comment