logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वच्छता के रंग में रंगा धारी देवी मन्दिर परिसर, सुबह-सुबह चला विशेष अभियान”



धारी देवी मंदिर क्षेत्र में रविवार को स्वच्छता की मिसाल पेश करते हुए सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम और नगर निगम श्रीनगर ने संयुक्त रूप से व्यापक सफाई अभियान चलाया। यह अभियान सुबह करीब साढ़े छह बजे कैलियासोड़ से शुरू होकर धारी देवी मंदिर परिसर तक संचालित किया गया।

अभियान में संस्था के सदस्यों और नगर निगम की टीम ने मिलकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण किया। नगर निगम की ओर से कई वाहन भी इस कार्य में लगाए गए, जिससे सफाई कार्य तेज़ी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सका।

इस दौरान श्रीनगर की महापौर आरती भण्डारी स्वयं मौके पर उपस्थित रहीं और सफाई अभियान में भाग लेकर सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उनके सहभाग से कार्यक्रम में नई ऊर्जा देखने को मिली।

संस्था के निर्देशक मदन गड़ोई ने महापौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संस्था प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाती है, लेकिन आज महापौर के सानिध्य में कार्य करने का अनुभव विशेष रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी नगर निगम का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल, संरक्षक रमेश चंद्र थपलियाल, भगवती प्रसाद पुरी, दीन बंधु चौहान, भगत सिंह बिष्ट, प्रमोद नौटियाल, अवदेश मणि, धर्मेंद्र, रवि पुरी, संजय कोठारी, हरेंद्र तोमर, हरिप्रसाद उनियाल, यमुना प्रसाद काला सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल क्षेत्र को स्वच्छ बनाना था, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे अभियानों में भाग लेने की इच्छा जताई।

121
9893 views

Comment